Hindi paheliyan with answers · बूझो तो जानें: पहेलियाँ

A free Hindi game for Class 2 children (ages 7–8).

एक पैर, काली धोती; धूप में छाया देती, बारिश में बचाती।

एक थाल मोतियों से भरा, सबके सिर पर औंधा धरा।

बत्तीस दाँतों के बीच में रहती, हर खाने का स्वाद चखती।

पैर नहीं, पर चलती जाती; टिक-टिक करके समय बताती।

लाल-लाल आँखें, लंबे-लंबे कान, रुई का फाहा, बोलो क्या नाम?

पूँछ है, पर पशु नहीं; उड़ती है, पर पक्षी नहीं।

दिन में सोए, रात में रोए; जितना रोए, उतना खोए।

सिर पर लाल ताज, सुबह देता आवाज़।

हरी थी, मन भरी थी, लाख मोती जड़ी थी; राजा जी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी।

हरी डंडी, लाल कमान; खाए तो सी-सी करे इंसान।