Utho lal ab aankhen kholo poem · कविता: उठो लाल अब आँखें खोलो

A free Hindi lesson for Class 2 children (ages 7–8).

उठो लाल अब आँखें खोलो,

पानी लाई हूँ, मुँह धो लो।

बीती रात कमल दल फूले,

उनके ऊपर भौंरे झूले।

चिड़िया चहक उठी पेड़ों पर,

बहने लगी हवा अति सुंदर।

भोर हुई, सूरज उग आया,

जल में पड़ी सुनहरी छाया।

ऐसा सुंदर समय न खोओ,

मेरे प्यारे अब मत सोओ।