कहानी: चार चने · कहानी: चार चने
A free Hindi lesson for Class 1 children.
गोलू के पास चार चने थे।
पहला चना उसने चिड़िया को दिया।
दूसरा चना गिलहरी ले गई।
तीसरा चना चींटी घसीटकर अपने घर ले गई।
चौथा चना गोलू ने खुद खाया।
अब गोलू के पास कितने चने बचे? एक भी नहीं!
पर तीन दोस्तों का पेट भर गया।