कविता: झूला · कविता: झूला

A free Hindi lesson for Class 1 children.

आम के पेड़ पर झूला डाला,

ऊपर-नीचे, ऊपर-नीचे।

हवा चली, पत्ते झूमे,

हम भी झूमे, पंछी भी झूमे।

झूला झूलो, गाना गाओ,

सबको अपने साथ झुलाओ।