10 lines on cow in Hindi · गाय पर 10 पंक्तियाँ

A free Hindi lesson for Class 1 and Class 2 children (ages 5–8).

गाय एक पालतू पशु है।

गाय के चार पैर, दो सींग और एक लंबी पूँछ होती है।

गाय हमें दूध देती है।

दूध से दही, घी, मक्खन और पनीर बनते हैं।

गाय घास, भूसा और चारा खाती है।

गाय सफ़ेद, काले या भूरे रंग की होती है।

गाय के बच्चे को बछड़ा या बछिया कहते हैं।

गाय बहुत सीधी और शांत होती है।

हमें गाय की देखभाल करनी चाहिए।

मुझे गाय बहुत अच्छी लगती है।